रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, नहीं हुई पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जगतपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज रेल खंड पर बुधवार सुबह रेल पटारियों पर एक युवक व युवती का कटा हुआ शव पड़ा मिला। रेलखंड पर शव मिलने की सूचना से आसपास हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी है। लेकिन अभी तक न तो जीआरपी पहुंची है और न ही स्थानीय पुलिस। दोनों के शव क्षतविक्षत  हालत में हैं जिससे अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।  

स्थानीय लोग इसे आत्महत्या या फिर हत्या बता रहे है, जबकि कई लोग इसे अलग तरीके की घटना बता रहे है। फिलहाल पुलिस के आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। एसओ जगतपुर बबिता पटेल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है, फिलहाल अभी पहचान नही हो पा रही है।

ये भी पढ़ें -अमेठी में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार-3 की मौत

 

संबंधित समाचार