Lok sabha election 2024: बहराइच में तैयारी शुरू, परिवहन विभाग को चाहिए 799 वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एआरटीओ ने शासन से मांगे 300 से अधिक वाहन, 2698 मतदेय स्थलों पर वाहनों से जाएंगी पोलिंग पार्टियां

राजू जायसवाल/ बहराइच,अमृत विचार। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है।  2698 मतदेय स्थलों तक जाने के लिए विभाग को 799 वाहनों की जरूरत है, जिसमें विभाग के पास केवल 451 वाहन ही उपलब्ध है। ऐसे में राज्य सरकार से शेष वाहनों की मांग की गई है। उसके हिसाब से विभाग तैयारी करेगा।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले वाहनों की उपलब्धता पर कार्रवाई की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जिले के 6 तहसीलों में 2698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए विभाग को 799 वाहनों की जरूरत है। लेकिन विभाग के पास इस समय 451 वहां ही उपलब्ध है उन्होंने बताया कि 348 वाहनों के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तिथि निर्धारित होने और अधिसूचना जारी होने तक सरकार की ओर से सभी वाहन उपलब्ध करा दिया जाएंगे लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी दूसरे जनपदों से वहां आए थे इन वाहनों के द्वारा ही पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद सभी कार्य को अंतिम रूप दे दिया जायेगा।

14 - 2024-02-28T113909.292

बस यूनियन के साथ हुई बैठक
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वाहनों को अधिग्रहीत करने के लिए प्राइवेट बस यूनियन के साथ बैठक हुई है, जिसमें 250 बसें यूनियन उपलब्ध कराएगा साथ ही 200 बसें स्कूलों से माँगी गई हैं। जबकि अन्य बसें दूसरे जनपद से आएंगी।

दूसरे जनपदों से आईं थी बस 
लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना भी जारी नहीं हुई लेकिन जिलाधिकारी और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्ष 2022 में हुए विधान सभा चुनाव में लखीमपुर जनपद से 200 और सीतापुर जनपद 116 वाहनों को जिले में भेजा गया था, जिससे चुनाव सोशल संपन्न हो गए थे। इस बार भी सरकार की ओर से वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -राजीव कुमार, एआरटीओ

ये भी पढ़ें -National science day: सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा-विज्ञान के सार्थक उपयोग का लें संकल्प

संबंधित समाचार