हरदोई: मजदूर युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या, खेत में फेंका शव
हरदोई, अमृत विचार। ईंट-भट्ठे पर मज़दूरी कर वहीं झोपड़ी में रह रही एक 20 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या करने और उसका शव खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। इसका पता होते ही कछौना पुलिस के अलावा एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार,सीओ सिटी अंकित मिश्रा व फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह कछौना कोतवाली के रैंसों गांव के खेत में एक युवती का शव पड़ा होने से वहां सनसनी फैल गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने पाया कि चाकू से गला काट कर उसकी हत्या की गई। उसकी शिनाख्त साहिबा पुत्री मदनू निवासी सिमौर कोतवाली पिहानी के रूप में की गई। सिमौर और उसके घर वाले ईंट-भट्ठे पर मज़दूरी कर वहीं झोपड़ी में रहते थे। इसका पता होते ही एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार,सीओ सिटी अंकित मिश्रा और फोरेंसिक टीम वहां जांच-पड़ताल करने पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -बरेली: रिटायर्ड लांस नायक के हत्यारोपी छोटे भाई को फांसी की सजा, बड़े को उम्र कैद
