मुरादाबाद : मांगों को लेकर BKU लोकशक्ति का हल्लाबोल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों की कीमत निर्धारण की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 29 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एडीएम सिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा है।

ज्ञापन में सभी फसलों पर एमएसपी पर खरीद की जाने की गारंटी का कानून बनाए जाने, डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों की कीमतों का निर्धारण किया जाना, किसान खेत मजदूर का कर्ज माफ किया जाना, उनकी पेंशन बनाना, किसान आंदोलन में मृत परिवारों को भरपूर मुआवजा और नोकरी दिए जाने के साथ ही नकली बीज कीटनाशक दवाइयां व खाद वाली नकली कंपनियों के खिलाफ कानून बनाए जाने की मांग की।  साथ ही जिला मुरादाबाद में जगह-जगह सड़कों के खस्ताहाल होने और बिजली कटौती सहित अन्य मांगों को पूरी करने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था में रीड की हड्डी कहे जाने वाले किसानों हालात आज खस्ताहाल हैं। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। किसानों की अपनी बात नही कहने दी जा रही है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। किसान अपनी बात कहने के लिए दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन उन्हें नही जाने दिया गया। वो चाहते हैं की सरकार उनकी बात सुने और समस्या का समाधान करे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शराब की दुकान पर डकैती डालने वाले पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास, सजा पाने वाले तीन लोग बरेली के

संबंधित समाचार