अयोध्या: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के इस्माईल नगर सिहोरा में बन्दरे बाबा घाट पर नहाते समय गहरे में पानी चले जाने से डूब कर 22 वर्षीय युवक दुर्गेश मिश्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुचे पुलिस को सूचना देते हुए डूबे युवक की तलाश करने लगे। सोमवार सुबह लगभग 6 …

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के इस्माईल नगर सिहोरा में बन्दरे बाबा घाट पर नहाते समय गहरे में पानी चले जाने से डूब कर 22 वर्षीय युवक दुर्गेश मिश्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुचे पुलिस को सूचना देते हुए डूबे युवक की तलाश करने लगे।

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे सुल्तानपुर के बीबी गंज थाना कुड़वार निवासी दुर्गेश मिश्रा नदी में नहाने के लिए इस्माईल नगर सिहोरा के बन्दरे बाबा घाट पर गया था। वहीं फिसल कर गहरे पानी व तेज बहाव में चले जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रमीणों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस चौकी सत्ती चौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान सहदेव यादव का लड़का प्रशान्त यादव  युवक की तलाश नदी में करने लगा।

करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव थोड़ी दूरी पर मिल गया। अपने ननिहाल सारंगापुर मजरे विसौली गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक की नदी में डूबने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र फैल गई और लोग नदी के घाट पर पहुंचने लगे। युवक के डूबने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सपा के पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने परिजनों को ढांढस बंधाया है। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार