Hardoi hit and run case: विधायक जी,आपके रिश्तेदार भी हो गए MLA!...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑटो में टक्कर मारने वाली कार की छानबीन में सामने आई सच्चाई

हरदोई, अमृत विचार। सीएनजी ऑटो में टक्कर मारने वाली लग्ज़री कार जिसमें विधायक लिखा हुआ था,उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि कार तो एक शिक्षक की है,लेकिन उनके मौसा भाजपा विधायक है,इस वजह से शिक्षक उस पर विधायक लिख कर रौब गांठता घूम रहा था। 

बतातें चले कि बुधवार की देर रात माधौगंज-बघौली रोड पर लग्ज़री कार नंबर यूपी-30/ए/0786 ने सीएनजी ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर नन्हेलाल की मौत हो गई और उस पर बैठी कई सवारियां ज़ख्मी हो गई। कार के पीछे विधायक लिखा हुआ स्टीकर लगा था। मामला माननीय से जुड़ा समझ कर पुलिस छानबीन करने लगी। 

शुरुआती छानबीन में पाया गया कि कार सुरसा ब्लाक में तैनात शिक्षक डा.संदीप वर्मा की है। जबकि बांगरमऊ से भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार डा.वर्मा के मौसा हैं। मौसा विधायक हुए तो शिक्षक को भी रौब गालिब करने का शौक लग गया। बस फिर क्या, शिक्षक बेसिक शिक्षा के अधिकारियों पर रौब गांठने के लिए कार पर विधायक लिखा कर हूटर बजाते हुए घूमनें लगे। लेकिन बुधवार की रात हुए हादसे ने उनके सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: CBI के समन पर भड़के अखिलेश, कहा- बीजेपी के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहीं जांच एजेंसियां

संबंधित समाचार