Unnao Accident: परीक्षा देने जा रहे छात्रों को डंपर ने रौंदा...एक की मौत, दो गंभीर, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में डंपर की टक्कर से एक की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोहनलालगंज मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदे डंपर ने परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। 

घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिये एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो की हालत को गंभीर देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे गुस्सायें परिजनों ने उन्नाव- मोहनलालगंज मार्ग जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन परिजन जाम खोलने को लेकर तैयार नहीं थे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस परिजनों को समझ पायी और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मंगतखेड़ा निवासी आर्दश पासवान (17) पुत्र बब्बन अपने साथी अमरपाल पाल (16) पुत्र इंद्रपाल और लखनऊ के रामदासपुर निवासी अपने भांजे अरुण कुमार पासवान  (15) पुत्र राजेन्द्र के साथ गुरुवार पुरवा के बीएएएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा देने जा रहे थे। 

बाइक अमरपाल चल रहा था। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर मंगतखेड़ा स्थित पेट्रोलपंप के पास गिट्टी लदे अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिये एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र अरुण व अमरपाल की गंभीर हालत देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे गुस्सायें परिजनों ने मार्ग जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ सोनम सिंह, एसडीएम रनवीर सिंह, मौरावां, असोहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को समझने का प्रयास किया। 

जिसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पर ब्रेकर बनवाये जाने व चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाई जानें की मांग रखी। एसडीएम ने तीनों मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

ये भी पढ़ें- Unnao Crime: संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री के लगी गोली...मौत, परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे

संबंधित समाचार