Unnao Crime: संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री के लगी गोली...मौत, परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में संदिग्ध हालत में गोली लगने से राजमिस्त्री की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव जोगी कोट में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 28 वर्षीय राजमिस्त्री गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। 

जोगी कोट गांव निवासी मनोज (28) पुत्र डल्ला राजमिस्त्री था। बुधवार रात अचानक गोली लगने से वह गम्भीर घायल हो गया। भाई विनोद व अन्य परिजन बाइक से उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सीने में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। 

भाई विनोद घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने घटना के समय खुद के खेत में होने की बात बताई है। बताया कि सूचना पर वह घर पहुंचा और घायल भाई को लेकर सरकारी अस्पताल आया। जानकारी पर बेहटा मुजावर एसओ फूलसिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

घटना की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मनोज की अचानक मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मंजू व परिजनों में कोहराम मच गया। उसके दो नाबालिग बच्चे है।

ये भी पढ़ें- Unnao: डंपर की टक्कर से कांवरियां की मौत...साथियों ने अजगैन कोतवाली में मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा

संबंधित समाचार