प्रयागराज: मां ने रुपए नही दिए तो बेटे ने दे दी जान, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली के अरैल निषाद बस्ती में गुरुवार सुबह एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद औपचारिकताएं पूरी की। 

निषाद बस्ती, अरैल निवासी करन निषाद 18 पुत्र स्व कल्लू निषाद रोज की तरह बुधवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला। देखा गया तो उसका शव छत के चुल्ले में नायलान की रस्सी से बने फंदे से झूल रहा था। यह देख वहां कोहराम मच गया। उसकी मां रूपा निषाद दहाड़े मारकर रोने लगी। 

बताया जाता है कि करन नशे का आदी था। कुछ करता नही था। बुधवार रात में वह मां से रुपए मांग रहा था तो उसने असमर्थता जताई। इससे वह नाराज हो गया था। मृतक का एक 10 वर्षीय छोटा भाई भी है।

यह भी पढ़ें: नोएडा: दोस्तों ने छात्र की हत्या कर खेत में दफनाया शाव, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार