श्रावस्ती: भाजयुमो ने आयोजित की युवा चौपाल, सरकार की योजनाओं का हुआ बखान
श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को जिले के समस्त मण्डलो में युवा चौपाल आयोजित की। गिलौला मण्डल में मुख्यअतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी युवा चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं l विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाअध्यक्ष युवा मोर्चा हरिओम तिवारी मौजूद रहें l युवा मोर्चा की ओर से सभी मण्डलो में युवा चौपाल का आयोजन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में नवमतदाताओं व युवाओं को चौपाल व नुक्कड़ सभा द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
युवा चौपाल व नुक्कड़ सभा युवा मोर्चा द्वारा 25 फ़रवरी से प्रत्येक मण्डल में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को सिरसिया के बालापुर, मसहा कला, लक्ष्मन नगर, भिनगा नगर, कटरा, इकौना देहात, देवरा, गिरंट आदि गाँवो में युवा चौपाल आयोजित किया गया l इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उमेश अवस्थी जिला उपाध्यक्ष वाशुकीनाथ मिश्रा, बब्बू शर्मा, जीतेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री आयुष प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष अंगद महेश, दिव्यांश श्रीवास्तव, कन्हैया गुप्ता, यश सिंह,अनुज, असमित सिंह सहित युवा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें l
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बढ़ाया गया सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल
