गोंडा: जिलाधिकारी ने लेवी के चावल को लेकर मंगल राइस मिल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। धान खरीद सत्र का समापन गुरुवार को हो गया। अब लेवी चावल  को भारतीय खाद्य निगम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अफसरों की बढ़ गई है। इसी को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने लेवी चावल के डिलीवरी को लेकर हकीकत परखने के लिए गुरुवार को राइस मिल निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बड़गांव स्थित मंगल राइस मिल पर पहुंचकर धान की कुटाई की स्थिति देखी साथ ही मिल पर मौजूद चावल के बारे में भी जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने राइस मिल संचालक संजय से जल्द से जल्द चावल भारतीय खाद्य निगम में पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि लेवी चावल उतारने में लापरवाही ठीक नहीं होगी। सभी लोग समय से कुटाई के बाद चावल को एफसीआई पहुंचा दें। उन्होंने मिल के निरीक्षण के दौरान विपणन विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लेवी चावल को लेकर मिल्स पर नजर रखी जाए। 

समय-समय पर मिल का निरीक्षण भी किया जाए। इस दौरान विपणन निरीक्षक अमृतेश गुप्ता, मिल संचालक संजय आदि लोग मौजूद रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि लेवी चावल को लेकर जिलाधिकारी द्वारा मिल का निरीक्षण किया गया है। मिल संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मोडिफाइड चावल की गुणवत्ता का भी अवलोकन जिलाधिकारी ने किया है। उन्होंने चावल आपूर्ति में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: गोंडा: डीएम का बड़ा एक्शन, अपर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार समेत 12 अधिकारियों को नोटिस, जवाब-तलब

संबंधित समाचार