उद्योग बन्धु बैठक: कमिश्नर ने सबंधित अधिकारियों को जारी किए निर्देश, जल्द पूरे होंगे ये कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मण्डल के अन्तर्गत औद्योगिक वातावरण के प्रोत्साहन तथा इकाईयों को विभिन्न विभागों से अपेक्षित आवश्यक सहयोग एवं समर्थन तथा उनके समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि रायबरेली में औद्योगिक स्थान बछरावों में सड़क नाली आदि सुविधाओं के लिए 3.49 करोड़ रूपये की स्वीकृति हो गयी है, शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिए जायेगा। जिस पर उद्यमियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया गया।
कमिश्नर ने दिए निर्देश 
जनपद लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्र अमौसी और सरोजनीनगर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा कृष्णानगर तालकटोरा से समदा खेडा सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण हेतु भेजे गए प्रस्तावों के बारे में जानकारी करते हुए आयुक्त मैडम ने सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने विभाग से समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। 
जल्द होंगे ये कार्य
रायबरेली में यूपीसीडा के प्रबन्धन के अन्तर्गत औद्योगिक आस्थानों (लालगंज, सालोन, महराजगंज, परसदेपुर, छतोह) के समुचित विकास हेतु इन्हें जिला उद्योग केन्द्र को अधिकृत कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त प्रकरण पर कार्यवाही अन्तिम चरण में है तथा शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
एनएचआई को दिए निर्देश 
जनपद उन्नाव के उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बन्धर व शेषपुर नरी के निकट कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लम्बी दूरी तक कोई कट न होने के कारण औद्योगिक इकाईयों में सुगम आवागमन हेतु लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बनाये जाने की मॉग की गयी। जिस पर महोदया द्वारा एनएचआई को नियमानुसार स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
चिनहट औद्योगिक क्षेत्र को लेकर दिए निर्देश 
चिनहट औद्योगिक क्षेत्र तथा तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के सम्बन्ध में भी बैठक में चर्चा की गयी। इस दौरान नगर निगम को आवश्यक सुविधाओं नाली, सड़क, जल निकासी आदि के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण करने तथा तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में जिला उद्योग केन्द्र, नगर निगम, पुलिस को संयुक्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 

 

संबंधित समाचार