बाराबंकी: रात में अकेली महिला को घर तक छोड़ेगी डायल 112, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। डायल 112 पुलिस ने  तहसील रामसनेहीघाट के प्रांगण  के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि केवल झगड़े व मारपीट में ही नहीं बल्कि किसी भी आपात स्थिति जैसे आग लगने, महिलाओं से छेड़छाड़, चलती ट्रेन में सहायता, चाइल्ड हेल्प, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना, प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी में भी आप 112 नंबर डायल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। 

7

इसके साथ ही एस्कार्ट सुविधा, जिसमें रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अकेली महिला को उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था है। पुलिस 112 के कर्मचारी किशन चौहान, राकेश कुमार, खुशी शर्मा एकता सिंह अभिषेक पाल सावन आदि ने नाटक के जरिये 112 का प्रचार किया। जिससे कि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना रहे।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार