बहराइच: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे भीम आर्मी के सदस्य, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीओ कार्यालय में शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया है। सभी का कहना है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को बचा रही है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्ष बालिका की उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। 

एक सप्ताह पूर्व हुए घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सीओ कार्यालय में भीम आर्मी के एसके राज गुरु जी और सुरेश पासवान ने सभी ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

सभी का कहना है कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी तीन लोगों शामिल थे। ऐसे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार