Unnao के गंगातटों से कांविरयां जल भरकर जा रहे लोधेश्वर मंदिर...हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे गंगातट
उन्नाव में कांवरियों के हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे गंगातट
उन्नाव, अमृत विचार। माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला कांवरिया मेला इस समय जोरों पर चल रहा है। कांवरिया कावर लेकर उन्नाव के विभिन्न गंगातटों से गंगाजल भरकर बाराबंकी जिले के लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिये पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा जनपद गुंजायमान हो रहा है।
उन्नाव के बक्सर घाट, चंदन घाट, परियर घाट, शुक्लागंज स्थित गंगाघाट समेत विभिन्न गंगातटों इस समय कांवरियों का मेला जोर शोर से चल रहा है। कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, इटावा, लखनऊ, बाराबंकी, औरैया सहित दूर-दूर से कांवरिया कांवर लेकर गंगातटों पट पहुँच रहे हैं और पूजा अर्चना व आरती करते हुये गंगाजल भरते हैं।
बाबा के भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने की मंशा के साथ 170 किमी दूर बाराबंकी जिले में स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिये पैदल निकल पड़ते हैं। पैरो में घुंघरू बांधकर रास्ते भर भजन करते हुये बम-बम भोले के उद्घोष करते चलते हैं।
परियर से भी एक सैकड़ा कांवरियों की टोली लेकर महंत रामकिशन पैदल यात्रा पर निकले हैं। महंत ने बताया वह बीते 41 वर्षों से कांवारियों को लेकर पैदल जा रहे हैं। इसी प्रकार बाबा के दर्शन के लिये जनपद व आसपास के जनपदों से सैकड़ो टोलियां सुबह से लेकर शाम तक पैदल लोधेश्वर के लिये रवाना हो रही है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur: शादी में रोड़ा बन रहे थे परिजन...उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की मौत, प्रेमी का चल रहा इलाज
