Fatehpur: शादी में रोड़ा बन रहे थे परिजन...उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की मौत, प्रेमी का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में प्रेमी युगल ने निगला जहरीला पदार्थ

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थानाक्षेत्र के बरगद का डेरा नरौली मजरे गढ़ा गांव में प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बरगद का डेरा गांव निवासी एक युवक की 14 वर्षीय पुत्री का थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे शादी कर एक साथ रहना चाहते थे। दोनों के परिजनों को भी बढ़ रही प्रेम कहानी की जानकारी हो गई थी। परिजनों की जानकारी के बाद दोनों की मिलने पर पाबंदियां लगने लगी। दोनों के परिजनों ने शादी से भी इंकार कर दिया। 

इसके बाद गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों अपने अपने घर पहुंचे। देर रात प्रेमिका को उल्टियां शुरू हो गई और हालत बिगड़ते लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजनों को जानकारी हुई। 

परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। प्रेमी जोड़े के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat News: अवैध खनन का विरोध...कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ने प्रधान पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

संबंधित समाचार