Kanpur Dehat News: अवैध खनन का विरोध...कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ने प्रधान पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में खनन करा रहे कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ने प्रधान पर की फायरिंग

कानपुर देहात, अमृत विचार। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करबक गांव के पास खनन कर रहे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मंत्री के रिश्तेदार ने विरोध पर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान के ऊपर फायरिंग कर दी। यह तो अच्छा रहा कि किसी को गोली नहीं लगी। 

दहशत में आ गए प्रधान ने इसकी सूचना राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को दी। मौके पर पहुंची राज्य मंत्री ने थाना प्रभारी को बुला कर मौके से गाड़ी व आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। 

पुलिस ने मौके से दो डंफर, एक जेसीबी  व चार लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए एक युवक ने खुद को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का भांजा बताया। 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि खनन की स्वीकृति गुरुवार को ही दी गई थी। पहले दिन खोदाई कर रहे थे। अगर ग्रामीणों के ऊपर फायरिंग की है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों डंफर व जेसीबी को सीज कर दिया गया है। मौके पर नाप करवाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Murder: बुजुर्ग को भतीजी पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत करना पड़ा भारी...बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या

संबंधित समाचार