Kanpur Dehat Murder: बुजुर्ग को भतीजी पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत करना पड़ा भारी...बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

कानपुर देहात, अमृत विचार। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के माल का पुरवा गांव में भतीजी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत करने गए बुजुर्ग की लाठी- डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रसूलबाद कोतवाली क्षेत्र के माल का पुरवा गांव निवासी गंगा प्रसाद (60) की भाई की बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गांव के ही मीनू दुबे ने टिप्पणी कर दी। बेटी ने इसकी शिकायत ताऊ से की ताऊ गंगा प्रसाद से की तो वह आरोपी के घर शिकायत करने गए। 

आरोप है कि मीनू दुबे इससे आपे से बाहर हो गए और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मीनू ने कुछ लड़कों को बुला लिया और गंगा प्रसाद पर लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल गंगा प्रसाद को परिजन रसूलाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे जहां ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कोतवाल मुकेश सोलंकी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam: बोर्ड परीक्षा क्यों होती, जीवनी याद करने से क्या होगा...मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में बच्चे पूछ रहे रोचक सवाल

संबंधित समाचार