Agra News: कई ब्रांड के नकली शैम्पू बनाने वाले गोदाम पर पुलिस का छापा, सौकड़ों बोतलें बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी कर बड़ी तादाद में नकली शैम्पू और कई ब्रांड की सैकड़ों बोतलें बरामद की हैं। 

बता दें, थाना ट्रांस यमुना इलाके एक घर में नकली शैम्पू बनाकर अलग-अलग ब्रांड के शैम्पू तैयार किया जा रहे थे, पुलिस के मुताबिक कबाड़ के गोदाम से शैम्पू की खाली बोतलों को खरीदा जाता था और उन्हें साफ करने के बाद उनमें यह शैम्पू भरकर री-पैकिंग कर बाजार में सेल किया जाता था। 

शैम्पू बनाने वाले अपने यहां से कई प्रकार के ब्रांड के शैम्पू दुकानों पर उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इस मामले में बड़ी तादाद में बना हुआ शैम्पू और हजारों की तादाद में विभिन्न विभिन्न कंपनियों की शैम्पू की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी से पूछताछ की जा रही है और इस कारोबार में कितने लोग शामिल हैं, इस दिशा में पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- Agra News: स्कूल बस में लगी आग, दो दर्जन बच्चे थे सवार...कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार