प्रयागराज: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से झुलसे मालिक के भाई ने भी तोड़ा दम, हादसे में अब तक 11 लोगों की जा चुकी है जान
प्रयागराज, कौशांबी। कौशांबी के भरवारी कस्बे में बीते दिनों हुए विस्फोट में झुलसे लोगों में फैक्ट्री मालिक के छोटे भाई ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जिसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा था। इस विस्फोट हादसे में अब तक 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की पटाखा फैक्ट्री थी। यह फैक्ट्री शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से चल रही थी। बीते रविवार को उस पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी।
फैक्ट्री में लगी आग की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन लोगों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भरती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन अन्य की भी मौत हो गयी थी।
इस घटना में फैक्ट्री के मालिक शराफत अली और उसके एक बेटे के भी मौत हो गई थी। शुक्रवार को फैक्ट्री मालिक शाहिद अली के छोटे भाई कौशर अली की भी मौत हो गयी। कौशर अली का इलाज दिल्ली के सफदरगंज के अस्पताल में चल रहा था। अब तक इस विस्फोट में मरने वालो की संख्या 12 हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कभी उद्योगपतियों के लिए था 'खौफ प्रदेश' आज बन गया उद्योग प्रदेश!, सीएम योगी की कार्यशैली ने बदले हालात
