रामपुर: भाजपा ने धनश्याम लोधी पर फिर जताया भरोसा, सौंपी लोकसभा की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार शाम को लोकसभा प्रत्यशियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें रामपुर के सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने पूर्व मंत्री आजम खां के लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2022 में हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने घनश्याम सिंह लोधी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। 

BJP

लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ दिन से डंका बज गया था, हाालंकि अभी तक आचार संहिता नहीं लगी है । शनिवार की देर शाम को राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने   प्रत्याशियों की सूची जारी की है। घनश्याम सिंह लोधी का नाम सूची में देखकर उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े और समर्थकों में  खुशी की लहर छा गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। 

सांसद घनश्याम सिंह लोधी सपा के टिकट पर एमएलसी भी रहे हैं और उनका टिकट सपा सरकार में हेलीकॉप्टर से आया था। लोकसभा 2024 के लिए भी रामपुर से कई नामों पर चर्चा हो रही थी लेकिन, पार्टी हाईकमान ने घनश्याम सिंह लोधी के नाम पर मुहर लगा दी है।

ये भी पढ़े :- हाथों पर सजी थी महंदी...रिश्तेदारों में बांट दिए थे शादी कार्ड, लड़के ने किया इंकार तो दर्ज हुई FIR!जाने मामला

संबंधित समाचार