लखीमपुर खीरी: गांवों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, समस्याओं का होगा निदान
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, आंकाक्षा पेटी में जिलेवासी डाल सकते हैं अपने सुझाव
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय सहित जिले भर में आकांक्षा पेटी रखी जाएंगी। इसमें कोई भी व्यक्ति जनसमस्याओं से लेकर विकास संबंधी अपने सुझाव लिखकर डाल सकता है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोगों के सुझाव के आधार पर ही घोषणा पत्र जारी होगा। जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य कहा कि पीएम म मोदी ने 500 सालों का सपना अयोध्या में रामलला का मंदिर बनवाकर पूरा किया। मंदिर बनने से पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। भाजपा की ताकत पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। इस बार एनडीए के की सीटें 400 के पार होंगी। महिला मोर्चा की ओर से आधी आबादी का ख्याल रखने के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। आने वाले 25 साल में भारत हर क्षेत्र में इतना विकसित और मजबूत होगा कि कोई विदेशी देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।
उन्होंने कहा कि 65 साल की सरकारों में देश को जुमलेबाजी में रखकर जनता को भ्रमित किया गया, लेकिन भाजपा के लोग जनता के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का निराकर करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को शहर में महिला मोर्चा की स्कूटी रैली निकलेगी। छह मार्च को सभी मंडलों पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण होगा। कुलभूषण सिंह, संतोष कुमारी, ब्रजेश सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, उमेश शुक्ला, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत खाली होते ही बढ़ गए बाघ के हमले, गांव में दहशत...वन विभाग बेबस
