बहराइच: तिलक समारोह में वीडियो बनाने पर हुआ विवाद, युवक पर किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में चल रहे नृत्यांगनाओं के नृत्य के दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। ससुराल में लंबे समय से रह रहे ग्रामीण ने युवक को बैठ कर वीडियो बनाने को कहा। इससे नाराज हमलावरों ने हमला कर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहाँ से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

देहात कोतवाली के गजपतिपुर निवासी 46 वर्षीय जवाहिर लाल यादव लगभग पांच वर्षों से अपनी ससुराल हरदी थाने के रमपुरवा में रह रहे है। रमपुरवा में शुक्रवार रात देशराज के यहां तिलकोत्सव था। जिसमे भोज के अलावा नृत्यांगनाओं का नृत्य भी हो रहा था। गांव का ही एक युवक सर्वेश इधर उधर दौड़ कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। कार्यक्रम देख रहे लोगों को असुविधा हो रही थी। जवाहिर ने सर्वेश को टोंका कि वह कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाए। कहासुनी होने पर सर्वेश के साथियो ने हमला कर जवाहिर को लहुलुहान कर दिया। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आनन फानन में घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी पर भेजा। चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीके सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: राष्ट्रीय स्मारक घोषित होगी केडी सिंह बाबू की कोठी!

संबंधित समाचार