मुजफ्फरनगर: फावड़े से प्रहार कर पति ने की हत्या, जानें मामला
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ने रविवार को बताया कि गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गुराना गांव में शनिवार देर रात ताहिर नामक व्यक्ति की अपनी पत्नी वकीला (54) से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान ताहिर ने तैश में आकर फावड़े से वकीला पर प्रहार कर दिया। वकीला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना में ताहिर भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम योगी ने की 'प्रोजेक्ट अलंकार' की शुरुआत, छात्रों को बांटे स्मार्टफोन-टैबलेट
