अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ागांव /अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। रामपुर ग्रंट निवासी तुलसीराम 45 वर्ष पुत्र राजा राम रावत सुबह हुई बारिश के बाद अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच फिर बारिश शुरू हो गयी। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वो उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  
प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद ने बताया कि मृतक तुलसीराम घर से खेत में फसल देखने जा रहा था। इसी बीच  बिजली गिरी। अपने बचाव के लिए वो आम के पेड़ के नीचे भागा लेकिन खुद को बचा नहीं पाया।

ये भी पढ़ें -हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

संबंधित समाचार