हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
संडीला/ हरदोई, अमृत विचार। प्रदेश के कई जिलों में बीते शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। कई शहरों में आकाशीय बिजली से जनहानि की खबरें भी सामने आ रही हैं। हरदोई के संडीला में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजराईलखेड़ा निवासी राजेश्वरी 65 वर्ष रविवार की सुबह खेत की तरफ जा रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी परिजनों ने पुलिस व लेखपाल को सूचना दी है। लेखपाल ने उच्चअधिकारीयों को रिपोर्ट भेज दी है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: नाली के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
