Kanpur Dehat: CM Yogi ने 12 राजकीय विद्यालयों के कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास...ये अधिकारी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सीएम ने 12 राजकीय विद्यालयों के कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास

कानपुर देहात, अमृत विचार। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से जनपद में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

डीआईओएस अचल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत चयनित 12 राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों को 525.57 लाख से संपन्न कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत स्वच्छ पाइप पेयजल सुविधा, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय ब्लाक्स की स्थापना, पुस्तकालय कक्ष, मल्टी परपज हॉल आदि बनाए जाएंगे। 

राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संजीव संबोधन को देखा व सुना। इस मौके पर डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार, शिक्षक आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार