लखनऊ: यादव महाकुंभ में बोले MP CM मोहन यादव- यूपी में यादव समाज का एक ही परिवार ठेकेदार है

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

कुश्ती नहीं हुई तो काहे का यादव? लाठी में दम नहीं हो तो काहे का यादव? - मोहन यादव

अमृत विचार, लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारे में राजनीति गरमा रही है। इस बीच राजधानी लखनऊ में यादव महाकुंभ का आयोजन किया गया। लखनऊ के गुडौरा मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यादवों की ताकत का एहसास करने की बात कही। वहीं इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बताया जाता है कि यूपी में यादव समाज का एक ही परिवार ठेकेदार है, लेकिन खुशी इस बात की है यादव समाज किसी ठेकेदार वाले व्यवस्था से अपने आप को बाहर लाता है। 
'
इसके अलावा आयोजन में यादव समाज को पर्याप्त राजनीतिक ताकत न मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये उनको दिखाओ जिसने यादव समाज के लीडरशिप का ठेका लेकर सालों तक आपकी छाती पर मूंग दर रहे थे। उन्होंने कहा ये बात उनको बताओ जिनके परिवार में 4-4 बार मुख्यमंत्री का पद रहा हो।

इसके अलावा यादव कुम्भ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुश्ती नहीं हुई तो काहे का यादव? लाठी में दम नहीं हो तो काहे का यादव? यह वो समाज है, जो कालिया नाग के सिर पर नृत्य करते हुए भी समाज को शांति का संदेश देता है। यह वर्ग कालिया नाग और इंद्र को भी चुनौती देने की ताकत रखता है।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता कोई मुख्यमंत्री नहीं थे और मेरे पिता राजनीति में भी नहीं थे। वहीं मेरे परिवार वाले इस व्यवस्था को जानते तक नहीं थे। इसके बावजूद एक पार्टी ने 2003 से 2010 तक राज्यमंत्री का दर्जा दिया और अब पार्टी ने मुझे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। इसके लिए समाज की तरफ से भाजपा को बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: 10 बच्चों का पिता बन डॉक्टर ने पेश की नजीर, बाकी है अभी और बेटे बेटियों की उम्मीद

संबंधित समाचार