मुरादाबाद: समझौता नहीं हुआ तो पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद। दहेज के मामले में समझौता न होने पर गुस्साए पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने छजलैट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।  मामला छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर का है। गांव निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद। दहेज के मामले में समझौता न होने पर गुस्साए पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने छजलैट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।  मामला छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर का है।

गांव निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया जट निवासी नाजिर से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ससुराली दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता के अनुसार दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे निकाल दिया। अब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। महिला के अनुसार केंद्र में समझौता न होने पर ससुराली खफा हो गए।

कुछ दिनों पहले वह सिविल लाइंस जा रही थी कि रास्ते में पति ने रोक लिया। आरोप है कि उस पर समझौता करने का दबाव डाला, इंकार करने पर तीन तलाक दे दिया, साथ ही मारपीट भी की। एसएसपी ने छजलैट एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार