बदायूं: लापता युवक का 14 महीने बाद वीडियो वायरल, क्षेत्र में मची सनसनी...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक की मां ने गांव निवासी ठेकेदार पर लगाए आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश

बदायूं, अमृत विचार। तकरीबन 14 महीने पहले लापता हुए कस्बा उसहैत के वार्ड सात निवासी युवक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हैं। युवक की मां ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मची है।

कस्बा निवासी मोहम्मद सगीर को वहीं रहने वाला ठेकेदार मजदूरी कराने के लिए बैंगलोर लेकर गया था। मोहम्मी सगीर का लगभग एक महीने तक अपने परिजनों से संपर्क हुआ। जिसके बाद बात होना बंद हो गई। कई दिनों तक बात न होने पर परिजनों ने ठेकेदार से जानकारी की।

परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार टालमटोल करता रहा। लापता होने के 14 महीने के बाद मोहम्मद सगीर का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें ठेकेदार उसे तालिबानी स्टाइल में हाथ बांधकर घुटनों के बल बैठाकर प्रताड़ित कर रहा है और वीडियो भी बना रहा है। जिसके देखकर युवक की मां ने ठेकेदार और उसके भाइयों पर आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई।

उसहैत पुलिस से शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो युवक की मां ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वीडियो के बारे में जानकारी की जा रही है कि कहां की है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: मंदिर में हाथ जोड़कर माना पत्नी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ा...जानिए मामला

संबंधित समाचार