अयोध्या: फंदे के सहारे छत के हुक से लटकता मिला अधेड़ का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम जलालुद्दीन नगर, डिहवा निवासी राम हरीश कोरी का शव घर के कमरे में छत के हुक से फंदे के सहारे लटकता मिला। चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरावा गया। 

मृतक के भाई राजित राम ने बताया राम हरीश रविवार रात को लगभग दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था परिवार में किसी से भी कोई तकरार नहीं हुई थी। बताया कि पत्नी बगल वाले कमरे में सोई थी सुबह सो के उठी तो देखा कि पति का शव फंदे से लटक रहा है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रापर्टी डीलर का हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

संबंधित समाचार