प्रयागराज: बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना पर हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक
प्रयागराज, अमृत विचार। हाई स्कूल की अंग्रेजी और इंटर मीडियट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा सोमवार को कड़ी व्यवस्था के साथ शुरु हुयी। कड़ी व्यवस्था के बावजूद परीक्षा केंद्र पंडित राम कैलाश त्रिपाठी इंटर कॉलेज सिरोही दोहाथा मांडा में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित कक्ष निरीक्षक को हटाने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद से कॉलेज में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल कॉलेज में चल रही परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं आया है।
बता दें कि आगरा प्रकरण के बाद यूपी बोर्ड सख्त हो गया है। कई विद्यालयों में कड़ाई कर दी गई है। मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई के साथ सेंटर निरस्त करने का भी निर्देश दिया गया है। शनिवार एक बोर्ड स्कूव दिव्यकांत शुक्ला ने कमांड रूम का निरीक्षण किया था।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- किसने सोचा था.., भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे...
