अयोध्या: प्रतिबंधित पशु के मांस बिक्री का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज थाने की पुलिस टीम ने प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बिक्री के मामले में एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मांस के साथ मवेशी काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मांस के अवशेष को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया है।
  
कुमारगंज थाने के ग्राम धनैचा पूरे मक्खू का पुरवा में रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मकसूद उर्फ लादेन अपने घर में बिक्री के लिए प्रतिबंधित पशु का आयोजन वध कर रहे हैं।प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि मकसूद उर्फ लादेन के दरवाजे पर पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही  दो अन्य आरोपी भाग निकले।

 पुलिस ने मुख्य आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने मांस के साथ काटने के उपकरण भी मौके से बरामद किए। बताया आरोपी मकसूद उर्फ लादेन पुत्र रोंधे निवासी मक्खू का पुरवा धनैचा के पास से 25 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस, बाट, तराजू आदि बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें;-योगी सरकार का बड़ा फैसला: ₹143 करोड़ से 913 स्कूलों और 348 आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

संबंधित समाचार