MP के सीएम मोहन यादव ने मंत्रिमंडल संग किया रामलला का दर्शन, कहा- जीवन धन्य हो गया...
अयोध्या/लखनऊ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को रामलला के दर्शन के लिए अपने मंत्रिमंडल के साथ अध्योध्या पहुंचे है। रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, "भगवान राम लला के दर्शन कर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन धन्य हो गया... मेरी यही कामना है कि भगवान राम और बाबा महाकाल सब पर कृपा करें..."।
MP के सीएम मोहन यादव ने मंत्रिमंडल संग किया रामलला का दर्शन, कहा- जीवन धन्य हो गया.#Ayodhya #RamMandirAyodhya #MadhyaPradesh pic.twitter.com/2gcZMo5r4f
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 4, 2024

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं...हम यहां भगवान राम लला का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि हम गरीबों के लिए काम करना जारी रख सकें... मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 2,000 साल पुराना रिश्ता है..."।
इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "...पूरा देश PM मोदी का परिवार है... हम सब भारतवासियों को गर्व होना चाहिए कि PM मोदी हमारे देश का नेतृत्व कर रहे हैं..."।
अयोध्या:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 4, 2024
एमपी के सीएम मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन को पहुंचे रामनगरी pic.twitter.com/w9BwU2QgKB
अयोध्या रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया... चलो अयोध्या... भगवान श्रीरामलला की पावन नगरी श्री अयोध्या जी के लिए प्रस्थान से पूर्व भोपाल विमानतल पर मंत्रिमंडल के साथियों के साथ समूह छायाचित्र।

इसके साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जय श्री राम... आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ परम पावन पुण्य धरा अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्री राम जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश के समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण की प्रार्थना लेकर हम सभी प्रभु श्री राम जी के उस भव्य-दिव्य मंदिर में नतमस्तक होंगे, जो भारत के वैभवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का ओजस्वी प्रतीक बन चुका है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: श्रीरामलला के दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह, जोड़े हाथ-बहते रहे आंसू
