अयोध्या: श्रीरामलला के दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह, जोड़े हाथ-बहते रहे आंसू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से भक्तों के अयोध्या पहुँचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह श्रीराम मंदिर पहुंचे। श्रीरामलला के सम्मुख पहुँचते ही अभय सिंह बेहद भावुक हो गए। 

उन्होंने रामलला की मूर्ति को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और वहीं जड़वत खड़े हो गए। इस दौरान उनकी आँखों से लगातार आंसू बहते रहे। विधायक का गला रुंध गया और वो पूरी तरह श्रीरामलला की भक्ति में डूब गए। 

गौरतलब है कि इसके पूर्व विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे डॉक्टर मनोज पांडेय ने सपरिवार श्रीरामलला के दर्शन किये थे। आज अयोध्या में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया है।

यह भी पढ़ें;-छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी कॉलेज प्रबंधक अमौसी एयरपोर्ट से गिरफ्तार, ईडी ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

संबंधित समाचार