सुलतानपुर: जिसके बेटी की हुई हत्या, पुलिस उसे ही मान रही गुनहगार, जाने क्या है मामला...
सुलतानपुर, अमृत विचार। गांव के ही बाप बेटे ने अगवा कर एक किशोरी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। आरोप है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय मृतक किशोरी के परिजनो को ही धमका रही है। डरे सहमे किशोरी के परिजन डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के कटरा इसौली गांव से जुड़ा है। मंगलवार को डीएम के जनता दर्शन में परिजनो के साथ पहुंचे बसंत लाल निषाद ने बल्दीराय एसएचओ पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना कि बीते 10 फरवरी को गांव के ही बाप बेटे अर्जुन व राम रुप ने उनकी बेटी को अगवा कर हत्या कर दी। शव को रसूलाबाद मुसाफिरखाना जंगल में फेक दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोप है बल्दीराय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय मृतक किशोरी के परिजनो को प्रताड़ित कर रही है।थाना थानाध्यक्ष बल्दीराय मृतक किशोरी के परिजनो को ही आरोपी बना रही।बसंत लाल निषाद ने डीएम को बताया कि मंगलवार को थानाध्यक्ष बल्दीराय उनके बेटी व दामाद को थाने पर बैठाए है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए परिजनों को घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप, एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच
