Bareilly News: 2 किलो अफीम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, ढाबे की आड़ में करते थे तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ढाबे की आड़ में तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद की, जिसके बाद दोनों सगे भाइयों को जेल भेज दिया है।

बता दें, थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव वाकरगंज के पास बलवंत सिंह  'शेर-ए-पंजाब' नाम से ढाबा चलाता है। बलवंत सिंह और उसका भाई जसबंत सिंह ढाबे की आड़ में तस्करी करते थे।

बीती देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ढाबा चालक बलवंत सिंह और जसबंत सिंह को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा दिया। बताया जार हा है दोनों अफीम व स्मैक के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर कई प्रदेशों मे सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: नियम-कायदे ताक पर रख लेखपालों पर बरसा रहे थे लक्ष्मी कृपा, ऑडिट में खुली अनियमितताएं

संबंधित समाचार