Unnao: नशीला पदार्थ खिलाकर कार समेत सामान लूटा, पीड़ित को आया होश, बोला- चाट खाने के बाद कुछ याद नहीं
उन्नाव में चालक से कार, नकदी व मोबाइल लूट कर फेंका
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में कार बुकिंग करा कर ले जाने के दौरान कार सवार बदमाश ने चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद कार चालक बेहोश हो गया। घटना के बाद बदमाश चालक के पास रखी नकदी, मोबाइल व कार लूटकर ली और उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।
बेहोशी की हालत में सड़क किनारे युवक को पड़ा देख ग्रामीणों नर उसे एम्बुलेंस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपियाना निवासी जलील पुत्र मुन्ना ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह निजी कार किराये पर चलाता है। एक युवक ने मानक नगर लखनऊ से आसीवन मांगलिक कार्यक्रम में जाने की बात कहते हुये उससे कार किराये पर बुक किया।
मानक नगर से चलने के बाद रास्ते में बात करते हुये बदमाश ने भूख लगने की बात कह किसी दुकान पर गाड़ी रोकने की बात कही। जिसके बाद जलील ने रास्ते में कार एक चाट की दुकान पर रोकी जहां दोनों ने चाट खाई। उसके थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया।
बदमाश ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित मुशीराबाद गांव के पास उसे कार से उतार दिया और कार व मोबाइल तथा 8910 रुपये लूट कर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे युवक को पड़ा देख ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरे दिन जब जलील को उसे होश आया तो घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
