अयोध्या: नदी महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, वंदना और वाणी ने हाथों के सहारे किया नृत्य
अयोध्या,अमृत विचार। नदी महोत्सव कार्यक्रम में मुस्कान पुनर्वास केंद्र के मूक बधिर बच्चों ने लोगों को प्रस्तुतियों से मोह लिया। दोनों पैरों से दिव्यांग बालिका वंदना पांडे एवं वाणी शुक्ला ने हाथों के सहारे नृत्य किया। नन्हा बालक समर वर्मा मूक बधिर था किंतु उसने भी माइकल जैक्सन की छाप नृत्य में छोड़ी। स्लो लर्नर वैष्णवी द्वारा तू गंगा मां है पर सोलो नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मूकबधिर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। जिसमें मुख्य रूप से रिया मिश्रा, चांदनी वर्मा, तनुजा यादव, परी और रिमझिम ने भाग लिया। शिव तांडव स्त्रोत पर मूकबधिर बच्चों द्वारा एक के बाद एक लगातार 6 पिरामिड बना कर देश का तिरंगा लहराया। बच्चों ने नमामि गंगे पर नाटक प्रस्तुत किया।
मूक बधिर बच्चों ने कला प्रतियोगिता में भाग लेकर नदी की स्वच्छता पर ध्यान आकर्षित किया। जिला गंगा समिति की परियोजना अधिकरण श्वेता साहू ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मुस्कान पुनर्वास केंद्र की निदेशक डॉ रानी अवस्थी, प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार मौर्या, गंगा समिति एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें;-लखनऊ: महिला शक्ति वंदन बाइक रैली को भूपेंद्र चौधरी ने झंडी दिखा किया रवाना
