कासगंज: रमजान को लेकर तैयारियां हुईं तेज, धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाएं होने लगी चाक चौबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: रमजान माह को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटे हैं। रमजान माह इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। आठवें महीने पर चांद दिखने पर रमजान माह की शुरूआत होती है।

मस्जिद के इमाम कारी मोहब्बे अली ने बताया कि रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग 29 और 30 दिनों का रोजा रखते हैं। रमजाम माह की शुरुआत इस्लामिक कैलेंडर के नवें महीनें क प्रथम दिन से होती है। जब आठवें महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार होता है तो रमजान माह शुरू हो जाता है। 

उन्होंने बताया कि इस बार रमजान माह 11 या 12 मार्च से शुरू होगा और ईद-उल-फितर के साथ रमजान माह की समाप्ति होगी। रमजान माह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रमजान माह मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र समय में से एक है।

उन्होंने बताया कि यह वह महीना है जिसमें यह माना जाता है कि पवित्र कुरान को मार्गदर्शन और मोक्ष के लिए नीचे भेजा गया था। धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह के लिए घरों में भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा की युवती को कासगंज लाकर भाइयों ने मारी गोली, फिर नहर में फेंका...लड़की ने सुनाई दास्तान

संबंधित समाचार