जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरुकता होनी जरूरी: डॉ.हीरालाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश के कार्यालय सभागार में मंगलवार को मीडिया, वाटर-ऐड व तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की गयी। इसमे कम पानी में अधिक सिंचाई, अधिक फसल-अधिक कमाई को बढ़ावा देने के लिय सभी को प्रेरित किया जा रहा है। कर्मचारियो व अधिकारियो को क्षेत्र में निर्देशित किया गया कि कार्यालय में प्लास्टिक का प्रयोग न करें और कार्यालय के वर्षा जल को संग्रहित करने की समुचित व्यवस्था करें।  यह जानकारी ग्रेटर शारदा सहायक के अध्यक्ष और प्रशासक व सिंचाई और जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. हीरालाल ने दी।

डॉ. हीरा लाल ने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में जलवायू परिवर्तन और उससे उत्पन्न होने वाली भयावह स्थिति की जानकारी न के बराबर है या फिर बहुत कम है। इस मामले में जागरुकता के साथ लोगों को जोड़ने की जरूरत है। जिससे जलवायू परिवर्तन में लोगों की भागीदारी तय हो सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग वृक्ष लगायें और लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पौधों की रक्षा करें। 

इस दौरान मीडिया कर्मियों से अपील की गयी । जिसमें जलवायु-परिवर्तन पर रोक लगाने, पानी बचाने का व्यापक प्रचार प्रसार, माइक्रो इरीगेशन को बढ़ावा देने  सम्बन्धी जागरूकता अभियान अपने मीडिया के माध्यम से करें। चर्चा में उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों द्वारा सहमति व्यक्त गयी कि जलवायु परिवर्तन का मुद्दा बहुत ही ज्वलंत है इसपर सबको मिलकर काम करना ही होगा जिससे कि जलवायु परिवर्तन से हो रहे रोज के नुकसान से बचा जा सके ।

यह भी पढ़ें: UP: शराब पिलाकर बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध...जेंडर चेंज करने में भी हुआ असहनीय दर्द, पुलिस को बताते हुए रो पड़ी ट्रांसजेंडर

संबंधित समाचार