अयोध्या: स्पा सेंटर संचालक पर पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट, देह व्यापार का आरोप, वायरल हुआ था Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कैंट थाना के नियावां क्षेत्र स्थित एक स्पा एंड सैलून केंद्र फिर चर्चा में है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संचालक समेत तीन के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस विभाग के सोशल मीडिया निगरानी सेल के हाथ एक आपत्तिजनक वीडियो लगा है। 

वीडियो में एक महिला कह रही है कि ऊपर का कपड़ा उतारकर केंद्र की लड़की बाडी से बाडी मसाज करेगी, जिसका 2500 रूपये शुल्क अतिरिक्त वसूल किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का निर्देश जारी किया। निर्देश के बाद कैंट थाने के मीरनघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानंद यादव ने शिकायत थाना पुलिस को दी। 

शिकायत में उनका आरोप है कि रामपथ मार्ग पर नियावां क्षेत्र स्थित गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून से जुड़े वीडियो में एक लड़की की ओर से ऊपर का कपड़ा उतारकर बाडी से बाडी मसाज का 2500 रूपये अतिरिक्त शुल्क की बात कही जा रही है।

इससे साफ है कि संचालक पवन कुमार, प्रबंधक ईषा गौतम शुक्ला, अंकित गुप्ता तथा अन्य कर्मियों की ओर से अनैतिक देह व्यापार जैसा कार्य किया व कराया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में स्थानीय लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। कैण्ट थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि प्रकरण में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धरा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष का एलान...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव