आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार...नवविवाहित दंपति सहित पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नल्लागटला। आंध्र प्रदेश के नांदयाला जिले में बुधवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे एक नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नांदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. रघुवीर रेड्डी ने बताया कि परिवार तिरुपति में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था तभी बुधवार तड़के सवा पांच बजे नल्लागटला गांव में दुर्घटना का शिकार हो गया। 

रेड्डी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''एक ट्रक चालक ने किसी काम से अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और जैसे ही वह ट्रक से उतरा तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।'' दंपति की 29 फरवरी को शादी हुई थी और परिवार सिकंदराबाद के अलवाल इलाके का रहना वाला था। 

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतकों में से एक के मोबाइल फोन से उनके रिश्तेदारों को सूचित किया और शवों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। 

ये भी पढे़ं- मध्य प्रदेश: निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

 

संबंधित समाचार