मोदी राज में महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रतीक: धर्मेंद्र
शक्ति वंदन कार्यक्रम में जुटी 382 बूथों की मातृ शक्तियां
पूरा बाजार, अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड कार्यालय प्रांगण में शक्ति वंदन अभियान का समापन समारोह हुआ। इसमें 382 बूथ की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला आरक्षण बिल, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, परिवार का मुखिया समेत विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा आज महिलाएं आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रतीक बन गईं हैं।
तेजी से अग्रणी भूमिका में योगदान दे रहीं हैं।
विशिष्ट अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वही देवता निवास करते हैं। इस अवधारणा को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कहा देश व समाज के उत्थान में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। बेटियों को शत प्रतिशत शिक्षित करें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, महानगर मंत्री स्वाति सिंह, महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, पूरा मंडल प्रभारी दिनेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, लक्ष्मी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बाइक से जा रहे पिता-पुत्र की डंपर के नीचे आने से दर्दनाक मौत
