CM योगी ने सैफई में सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, अखिलेश यादव ने लिखा-BJP को फीता काटने की...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफई/ इटावा/लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैफई में 500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सैफई में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि उनके इस विश्विद्यालय को बनवाने की वजह से पूरे भारत के छात्र यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले इटावा के नाम से लोग डरते थे। अब यहां देश के युवा तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार नारियल फोड़कर शुभारंभ तो कर देते थे, लेकिन बजट नहीं देते थे। मेडिकल कॉलेज को टोकन मनी के नाम पर एक लाख रुपये दिए जाते थे।

11 - 2024-03-06T154439.062

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर इसको लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- ये है सपा के काल में शुरू हुआ, सैफई का ‘500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ जो भाजपा के पिछले 7 सालों के नकारात्मक राज में पूरी तरह फिनिश होने, मशीनें लगने, विभागों के बनने, डॉक्टरों के एपांइटमेंट होने के इंतज़ार में आज भी है। 

अखिलेश यादव ने अपने सन्देश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरों के काम को अपना नाम देती है और केवल फीता काटने की इन्हें जल्दी रहती है। 

ये भी पढ़ें -इटावा में सीएम योगी बोले- अब सैफई के नाम से डर नहीं लगता, पिछली सरकार नारियल फोड़कर शुभारंभ तो कर देते थे...

संबंधित समाचार