अयोध्या: राम मंदिर के लिए तमिलनाडु से पहुंचा 613 किलो का घंटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है। राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राममंदिर के लिए 613 किलो वजनी एक विशेष घंटा बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया। यह खास घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम से लाया गया है। बता दें कि यह घंटा लीगल राइट काउंसिल …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है। राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राममंदिर के लिए 613 किलो वजनी एक विशेष घंटा बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया। यह खास घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम से लाया गया है। बता दें कि यह घंटा लीगल राइट काउंसिल की ओर से रामलला को समर्पित किया गया।

बुलेट क्वीन के नाम से मशहूर तमिलनाडु की महिला राजलक्ष्मी मांडा लगातार 4500 किलोमीटर का सफर करने के बाद ट्रक से विशेष घंटा लेकर अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने पहले कारसेवकपुरम परिसर में इस घंटे को दर्शनार्थ रखा। उसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को घंटा ट्रस्ट के कार्यालय पर लाकर भेंट किया। 613 किलो के इस विशालकाय घंटे की विशेषता है कि जब यह बजाया जाएगा तो ‘ॐ’ की ध्वनि निकलेगी।

तमिलनाडु निवासी राजलक्ष्मी मांडा विश्व में दूसरी महिला हैं जिन्होंने 9.5 टन वजन खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रामराम रथ में जहां एक ओर कांस्य से बना 613 किलो वजनी विशेष घंटा रखा गया है।

संबंधित समाचार