Kanpur Suicide: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...फंदे पर लटका देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के टेनापुर गांव में कई दिनों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।
टेनापुर गांव निवासी 29 वर्षीय कुलदीप सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घर पर पत्नी व दो बेट अभय 8 वर्ष , वैभव 2 वर्ष,एक बेटी लाडो 4 वर्ष के साथ रहता था। खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए थे।
देर रात जब परिजनों की नींद खुली तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराई है।
पुलिस ने परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: मामूली कहासुनी में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम...पति व बच्चों को जीवन भर रहेगा पछतावा
