सुलतानपुर: कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला बालिका का शव, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बल्दीराय, सुलतानपुर, अमृत विचार। बुधवार की देर शाम तेरह वर्षीय बालिका का शव कमरे के अंदर दुपट्टे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरा मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के जुगराजगढ़ मजरे फत्तेपुर का है।

बता दें कि इसी गांव की ललिता (13) पुत्री स्व. कामख्या पासी शाम को घर में भोजन बना रही थी। उसकी पांच साल की छोटी बहन रुचि दरवाजा पीट कर रो रही थी, दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने देर तक रोने की आवाज सुनकर दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो लड़की पक्के कमरे में दोनो तरफ दीवार के सहारे लटके एक बांस में दुपट्टे से लटकी हुई थी। 

लोगो ने उसे उतारा तो वह मर चुकी थी। सूचना पर बल्दीराय सीओ सौरभ सामंत, हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

चार साल पहले हो चुकी है पिता की मृत्यु 

मृतक के पिता की चार साल पहले दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां एक बच्ची के साथ दूसरे के साथ चली गई है। बड़ी बहिन की शादी हो गई है। इकलौता भाई ननिहाल में रहता है। यहां बाबा जंग बहादुर के साथ वह रहती थी। घटना के समय बाबा भी घर पर नहीं थे।

यह भी पढ़ें: यूपी में आयुष के जरिए हेल्थ टूरिज्म सेक्टर में असीम संभावनाएं: सीएम योगी

संबंधित समाचार