बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, तीन वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच मेडिकल कॉलेज में श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र निवासी एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मां ने दहेज के लिए पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी मीरा देवी (21) का विवाह श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुशील के साथ हुआ था। मीरा देवी की मां माया देवी का कहना है कि उसकी बेटी को पति सुशील नंद तारा देवी और बड़ी जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रही थी।
बुधवार शाम को दामाद ने फोन करके बताया कि जहर देकर मार दो बाकी हम निपट लेंगे जिस पर इन सभी ने जहर खिला दिया गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल बहराइच जफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई, जिस पर कोतवाली नगर के पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पत्नी ने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर घोंटा था पति का गला, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
