हरदोई: पत्नी ने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर घोंटा था पति का गला, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
पिहानी/हरदोई। हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही पत्नी को उसके पति ने रंगे हाथों पकड़ा और उसे खूब बुरा-भला कहा, बस उसी दिन से तिलमिलाई पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने का फैसला करते हुए प्रेमी के साथ मिल कर पहले तो उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर नाटकबाज़ी करते हुए पति की सड़क हादसे में मौत होने की पुलिस को तहरीर थमा दी।
उसी मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब परते उधेड़नी शुरु की तो चौकानें वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने पत्नी और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी को दबोच लिया। पिहानी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि कोतवाली के मनिकापुर गांव बाज़ार के पास पत्नी ने प्रीति देवी ने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सर्वेश के साथ मिल कर पति गला प्रमोद शुक्ला की घोंट कर हत्या की थी।
हत्या के पीछे की कहानी यूं रही कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाते हुए देख कर उसका पारा चढ़ गया और उसने पत्नी को काफी बुरा-भला कह डाला। पत्नी को गुस्से में की गई अपने पति की बाते इतनी बुरी लगी कि उसने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके बाद पत्नी प्रीति ने पति प्रमोद शुक्ला की सड़क हादसे में मौत होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसी मामले की जांच कर रही पिहानी पुलिस ने ऐसा सनसनीखेज़ खुलासा किया।
वारदात के पलटते पन्ने
पुलिस के मुताबिक जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के तहत मनिकापुर बाज़ार के पास चौबिया थाना पसगवां ज़िला लखीमपुर-खीरी निवासी प्रमोद शुक्ला का शव पाया गया था। पुलिस ने उसकी पत्नी प्रीति की तहरीर पर 12 नवंबर 2023 को प्रमोद की सड़क हादसे में मौत होने का केस दर्ज किया।
इस मामले में तत्कालीन एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी और एसएचओ सुनील दत्त कौल ने प्रमोद की मौत को संदिग्ध मानते हुए कई पहलुओ पर गहराई से जांच किया जाना तय किया और उसी कड़ी में एसएचओ धर्मदास सिद्धार्थ व आईओ इंस्पेक्टर ((रिज़र्व) हाकिम सिंह ने वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि प्रमोद शुक्ला की पत्नी प्रीति का प्रेम-प्रसंग सर्वेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी मुनफ्फरपुर थाना पसिगवां ज़िला लखीमपुर खीरी से चल रहा था। एसएचओ पिहानी सिद्धार्थ ने बताया कि सर्वेश कुमार हिस्ट्रीशीटर है।
प्रमोद शुक्ला के घर उसका अक्सर आना-जाना रहता था। प्रमोद शुक्ला व सर्वेश, दोनों शराब और कबाब के शौकीन थे और दोनों के बीच आए दिन बराबर के दौर चला करते थे। उसी दौरान सर्वेश और प्रमोद शुक्ला की पत्नी प्रीति के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। एक बार प्रमोद शुक्ला ने अपनी पत्नी प्रीति को उसके प्रेमी सर्वेश के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया था। जिससे नाराज़ हुए प्रमोद ने गुस्से में पत्नी को काफी बुरा-भला कह दिया। बस उसी वक्त प्रीति व उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सर्वेश ने प्रमोद को अपने रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
11नवंबर की रात प्रीति व सर्वेश ने पहले तो शराब प्रमोद को पिलाई और उसे बहाने से चाबियापुर गांव से लेकर मनिकापुर बाज़ार ले जाया गया,जहां वहीं पास एक गड्ढे में अंगौछे से गला घोंट कर हत्या प्रमोद की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रीति व सर्वेश कुमार के बीच मोबाइल पर घंटो बातें हुआ करती थी। एसएचओ श्री सिद्धार्थ व इंस्पेक्टर (रिज़र्व) हाकिम सिंह ने प्रेमी सर्वेश कुमार व प्रमोद की पत्नी प्रीति को दबोच लिया।
एसपी बोले,वेरी गुड पिहानी पुलिस
पिहानी। काफी सूझ-बूझ से प्रमोद शुक्ला हत्याकांड का खुलासा करने पर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने एसएचओ पिहानी धर्मदास सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर (रिज़र्व) हाकिम सिंह और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए वेरी गुड पिहानी पुलिस बोला और कहा कि ला एंड आर्डर को खिलवाड़ समझने वाला कोई भी हो उसे किसी कीमत पर भी नही छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें:-69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास, देखें वीडियो
